कोंडागांव में गायत्री महायज्ञ में जुटेंगे हजारों श्रद्धालु:गिरोला में 17 से 19 जनवरी तक नशामुक्ति कार्यशाला, गुरु दीक्षा समेत धार्मिक कार्यक्रम होंगे

कोंडागांव के ग्राम पंचायत गिरोला में 17 से 19 जनवरी तक नवचेतना विस्तार नव कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं भव्य संस्कार महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में होने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान में जिले भर से श्रद्धालु और प्रज्ञापरिजन शामिल होंगे। कार्यक्रम के पहले दिन भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शाम को खैरझीटी महासमुंद की मानस मंडली के नंदकुमार साहू की प्रस्तुति होगी। दूसरे दिन देवशक्तियों के आह्वान के बाद विधिवत गायत्री महायज्ञ होगा। शाम को विराट दीप महायज्ञ के साथ प्रज्ञा पंडवानी मंजूराम टेके की प्रस्तुति होगी। अंतिम दिन गुरुदीक्षा, विवाह संस्कार, विद्यारंभ संस्कार और पुसवन संस्कार जैसे विविध निःशुल्क संस्कार संपन्न होंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय प्रतिनिधि ओम प्रकाश राठौर, शंभूनाथ चांदेकर नशामुक्त समाज पर विचार रखेंगे। आरएस पिल्लई गुरुकुल परंपरा पर मार्गदर्शन देंगे। जितेंद्र सोरी युवाओं के भविष्य और महाप्राण गायत्री गीता का भारतीय संस्कृति में महत्व पर उद्बोधन देंगे। दीवान परिवार गिरोला द्वारा आयोजित यह महायज्ञ राम दीवान के निवास पर होगा। ग्रामवासी यज्ञशाला, भोजनालय निर्माण और महायज्ञ की झांकी तैयार करने में जुटे हैं। शक्ति कलश के माध्यम से कोंडागांव विकासखंड में जन-जन तक निमंत्रण पहुंचाने के लिए ज्ञानरथ निकाला गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *