बांग्लादेशी हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ प्रदर्शन:विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने बस स्टैंड सर्किल पर विरोध प्रदर्शन किया

झालावाड़ में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के देखरेख में बुधवार दोपहर बस स्टैंड सर्किल पर विरोध प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन बांग्लादेशी हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों और भारत में अवैध घुसपैठ के खिलाफ आयोजित किया गया था। प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों को उजागर किया और भारत में बांग्लादेशी घुसपैठ को “विश्व के लिए घातक” बताया। उन्होंने इस मुद्दे पर तत्काल कार्रवाई की मांग की। विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री संदीप श्रोत्रिय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने अपनी मांगों को दोहराया। इस विरोध प्रदर्शन में विभाग मंत्री संदीप श्रोत्रिय के साथ बजरंग दल जिला संयोजक सचिन कश्यप, जिला धर्माचार्य प्रमुख मोहन सिंह राठौड़, मातृशक्ति जिला संयोजिका सीमा सेन, दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका नीतू सैनी, सह संयोजिका ज्योति भील, नगर संयोजक बजरंग दल आयुष मोदी, गढ़ गणपति सेवा समिति के मिहिर शर्मा, बंटी भील, इंद्रजीत भील, बजरंग शर्मा, दीपेंद्र सिंह राठौड़, संदीप प्रजापति, रामेश्वर चौहान, आनंद गौतम, अंशुल पवार, पवन मेहरा, रोहित चंदेल, सांवरिया गुर्जर और हिमांशु शर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *