थरूर बोले- अवैध प्रवासियों पर सरकार का एक्शन सही:घुसपैठियों को बाहर निकालने का अधिकार; शेख हसीना को भारत में रहने देना इंसानियत

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने गुरुवार को देश में गैरकानूनी तरीके से रहने वाले लोगों (अवैध प्रवासियों) के खिलाफ सरकार के एक्शन का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं की सुरक्षा और इमिग्रेशन व्यवस्था को ठीक से संभालना सरकार की जिम्मेदारी है। थरूर ने कहा कि अगर भारत में घुसपैठ हो रही है या लोग वीजा खत्म होने के बाद भी रह रहे हैं, तो यह सिस्टम की नाकामी और बॉर्डर व इमिग्रेशन कंट्रोल में कमियों को दिखाता है। उन्हें सख्ती से कानून के तहत बाहर निकालना चाहिए। कांग्रेस सांसद ने कहा कि अगर अवैध प्रवासी देश में आ पा रहे हैं, तो क्या यह हमारी नाकामी नहीं है? इसलिए सरकार को बॉर्डर पर और ज्यादा सख्ती करनी चाहिए। सरकार के पास नियम तोड़ने वालों के पर एक्शन लेने का पूरा अधिकार है। थरूर ने कहा कि कानून का पालन जरूरी है, लेकिन बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को भारत में रहने देने का फैसला इंसानी सोच दिखाता है। उन्होंने बताया कि उन्हें जबरदस्ती वापस न भेजना सही कदम था, क्योंकि भारत के साथ उनके पुराने और भरोसेमंद रिश्ते रहे हैं। थरूर ने शेख हसीना के बचाव में कहा…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *