झालावाड़ के राजकीय कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की प्रथम और द्वितीय इकाइयों के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। प्रथम सत्र में मुख्य मेहमान साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ विनोद नागर ने छात्राओं को साइबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने अपने वायु सेना के सेवाकाल के अनुभव भी साझा किए। पुलिस सेवा में कार्यरत बलवंत नागर ने छात्राओं को सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक उपयोग करने और साइबर अपराध होने पर पुलिस से सहायता लेने की सलाह दी। प्राचार्य डॉ. चारुलता तिवारी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन के प्रेरक प्रसंगों को छात्राओं के साथ साझा किया। इसके उपरांत सभी कार्मिकों ने सुशासन दिवस की शपथ ली। द्वितीय सत्र में वीर बाल दिवस मनाया गया। कार्यक्रम अधिकारी हर्षित शर्मा ने छात्राओं को वीर बाल दिवस के इतिहास से परिचित कराया और विभिन्न ग्रामीण खेलों का आयोजन किया। तृतीय सत्र में सुश्री शालू कुमारी ने अटल बिहारी वाजपेयी की कविता का पाठ किया। विशेष शिविर में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित भी किया गया। अतिथियों का आभार कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती धापू ने व्यक्त किया। इस अवसर पर गोपाल गालय, महेंद्र सिंह, राजेंद्र जांगिड़ और अभिषेक राठौर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।


