रॉकी ने मोदी के लिए गाया,खट्‌टर के कारण BJP छोड़ी:2024 में कांग्रेस में गया, राहुल गांधी से माफी मांगी; जज पर हमला किया

हिमाचल के कसौली पुलिस थाने में हरियाणा BJP अध्यक्ष मोहन बड़ौली के साथ गैंगरेप केस में नामजद हरियाणवी सिंगर रॉकी मित्तल कभी कट्‌टर मोदीभक्त रहा है। उसने साल 2014 में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए कई गीत गए। भाजपा के लिए 200 से ज्यादा गीत गाकर वह नेताओं का करीबी बन गया। 2021 में रॉकी ने प्रदेश भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने शुरू कर दिए। इससे उसका हरियाणा के CM रहे मनोहर लाल खट्‌टर से रॉकी का मनमुटाव हो गया और उसने भाजपा छोड़ दी। 2024 में अचानक रॉकी ने कैथल में सांसद रणदीप सुरजेवाला की मौजूदगी में कांग्रेस जॉइन कर ली। रॉकी ने यहां मंच से ही गाना गाकर भाजपा पर नफरत फैलाने के आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी से माफी भी मांगी। रॉकी ने विधानसभा चुनाव में भूपेंद्र हुड्‌डा को CM बनाने के गाने गए। इसके अलावा ट्रैफिक जाम में फंसने पर रॉकी जज पर हमला भी कर चुका है। ‘पीएम बनेगा नरेंद्र मोदी’ गाना फेमस हुआ
रॉकी मित्तल ने वर्ष 2014 में पीएम नरेंद्र मोदी के प्रचार किया था। चुनावी अभियान में उन्होंने भाजपा के लिए कई प्रसिद्ध गाने गाए। उसका सबसे मशहूर गाना ‘पीएम बनेगा नरेंद्र मोदी’ है। ये गाना भाजपा की हर रैली में गूंजा। साल 2019 में रॉकी मित्तल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सोनिया गांधी व भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा पर विवादित गाने भी बनाए। इसके अलावा, भगवा तो छाया है, भगवा ही छाएगा, कमल का बटन दबा, वोट पाएंगे मोदी को दिल खोल के, मोदी की दहाड़, मोदी की आंधी, ब्लैक मनी, अच्छे दिन आ गए हैं, ठोकर मैंने खाई, राहुल मेरे भाई, मुझे माफ करना, राहुल मेरे भाई, आए ना भाजपा लौटके, सबको धूल चटा हुड्‌डा आएंगे डंके की चोट पे गाने फेमस हैं। 2015 में जज से दुर्व्यवहार के केस में गिरफ्तार हुआ
इसके बाद रॉकी मित्तल को 2015 के एक मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। मित्तल पर आरोप था कि वह परिवार सहित रोहतक जा रहा था। तब कैथल जींद रोड बाईपास पर जाम लगा हुआ था। रॉकी ने रास्ता रोकते हुए गाड़ी से नीली बत्ती उतारकर जज के मुंह पर मारी। इस कारण उनके दांत व मुंह पर चोट आई थी। पुलिस ने इस मामले में रॉकी सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया था। हालांकि, बाद में मित्तल को जमानत पर रिहा कर दिया गया। इसके बाद भाजपा के साथ उसकी खटास बढ़ती चली गई। 1 अगस्त 2024 को भाजपा से इस्तीफा दिया
रॉकी मित्तल ने 1 अगस्त 2024 को भाजपा से इस्तीफा दे दिया। पार्टी छोड़ने पर रॉकी मित्तल ने भाजपा पर कई गंभीर आरोप लगाए। रॉकी कहा था कि सालों तक पार्टी के लिए काम करने के बावजूद उसे जेल भेजा गया और उसके साथ गलत व्यवहार किया। इसी कारण उसने भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने का फैसला लिया है। रॉकी ने कहा था कि निस्वार्थ काम के बावजूद पार्टी ने पिछले 4 साल से उनकी अनदेखी की है और उनके खिलाफ गलत कार्रवाई की गई। गाना गाकर राहुल गांधी से माफी मांगी
भाजपा छोड़ने के बाद रॉकी मित्तल 26 अगस्त 2024 को कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस में शामिल होते हुए मित्तल ने एक गाना गाया। इस गाने में मित्तल ने राहुल गांधी से माफी मांगी। उनके गाने के बोल थे- “ठोकर मैंने खाई, राहुल मेरे भाई। मुझे माफ करना, राहुल मेरे भाई। नफरत फैलाई सबने, तूने मिटाई। मुझे माफ करना, राहुल मेरे भाई”। *************** रॉकी मित्तल से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें :- हरियाणा BJP अध्यक्ष पर हिमाचल में गैंगरेप की FIR:सिंगर रॉकी मित्तल भी आरोपी; महिला का आरोप- नौकरी और एक्ट्रेस बनाने का झांसा दिया हरियाणा BJP के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली (61) और सिंगर रॉकी मित्तल के खिलाफ गैंगरेप की FIR दर्ज हुई है। ये केस हिमाचल के कसौली पुलिस थाने में 13 दिसंबर 2024 को दर्ज हुआ था। जिसकी जानकारी अब सार्वजनिक हुई है। दिल्ली की रहने वाली महिला का आरोप है कि उसके साथ कसौली के होटल में जबरन शराब पिलाकर रेप किया गया। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *