चोरी का कलश खरीदने वाला सिरोही से गिरफ्तार:लीलवासा गोपालजी मंदिर में चोरी के मामले में 8वां आरोपी पकड़ा, चोरी का माल बरामद

दोवड़ा थाना पुलिस ने लीलवासा गोपालजी मंदिर से चोरी हुए कलश को खरीदने वाले आठवें आरोपी को सिरोही से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है। इस मामले में पहले ही सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। दोवड़ा थानाधिकारी परमेश्वर पाटीदार ने बताया कि लीलवासा गोपालजी मंदिर के पुजारी सुरेश पुत्र मोतीलाल सेवक ने 16 मई को मंदिर में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया था कि मंदिर का शिखर चोरी हो गया था। पुलिस ने इस मामले में पहले अनुराग उर्फ अरुण, शेखर, कल्पेश, पवन, प्रकाश, अब्दुल और रमेश को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि चोरी किया गया कलश सिरोही में बेचा गया था। इस सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम सिरोही पहुंची और चोरी का सामान खरीदने वाले आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने शनिश्वर मंदिर के सामने, न्यू नेहरू नगर, शिवगंज, जिला सिरोही निवासी चंपतराम पुत्र माणकचंद सोनी को गिरफ्तार किया। आरोपी चंपतराम ने चोरी का माल खरीदने की बात कबूल कर ली है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी का कलश बरामद कर लिया है। फिलहाल, पुलिस गिरफ्तार आरोपी चंपतराम से मामले से जुड़े अन्य पहलुओं पर पूछताछ कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *