प्रदेश में मकर संक्रांति की धूम है वहीं एजुकेशन सिटी कोटा भी कहां पीछे रहने वाला है। शहर के अलग-अलग इलाकों में सुबह से अलग-अलग टोलियों में पतंगे उड़ा रहे हैं। मकानों की छतो पर युवक युवतियां पतंगे उड़ा कर पतंगों से पेज़ लड़ा रहे है। रंग बिरंगी पतंगों से कोटा का आसमान भरा हुआ है। शहर की हर गली से वो काटा की गूंज सुनाई दे रही है। युवाओं के साथ बच्चे और बुजुर्ग भी पतंगे उड़ा कर मकर संक्रांति का पर्व मना रहे हैं। वही कोचिंग इलाके में रहने वाले स्टूडेंटस भी हॉस्टल और की छतो पर पतंगे उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। एक युवक ने पांच फीट लंबी पतंग तैयार की। सफायर गर्ल्स हॉस्टल की स्टूडेंट प्रेरणा ने बताया कि आज मकर संक्रांति के पर्व पर हमारे हॉस्टल की तरफ से विशेष इंतजाम किए हुए हैं। रूफटॉप पर म्यूजिक लगाया गया है। यहां हम सभी पतंग उड़ा रहे हैं। डांस कर रहे हैं। और विशेष प्रकार के व्यंजनों का जायका भी ले रहे हैं।
कोटा में कला निवास से युवाओ ने मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया। सुबह से ही लोग छतों पर पतंगबाजी करते हुए नजर आए। बच्चों से लेकर बड़े तक, सभी ने इस उत्सव में भाग लिया और आसमान में रंग-बिरंगी पतंगों का खूबसूरत नजारा पेश किया। जैसे ही दिन चढ़ा, कोटा की गलियों और छतों पर परिवारों ने एक साथ मिलकर पतंग उड़ाई, वहीं युवा जोश और उत्साह से भरे हुए थे। शाम होते ही यह उत्सव और भी रंगीन हो गया, जब फैमिली और दोस्तों के साथ युवाओं ने “ये काटा-वो काटा” के नारे लगाते हुए डीजे साउंड पर डांस किया। काइट फेस्टिवल में बच्चों, बड़े और युवाओं ने मिलकर इस पर्व को पूरी धूमधाम से संक्रांति का आनंद लिया।
शहर के पाटन पोल इलाके में एक युवा इनायत हुसैन ने पांच फीट लंबी खास पतंग तैयार की। गिफ्ट पेपर की पॉलिथीन से बास की पतली लकड़ी लगाकर तैयार की पतंग। इस पतंग को बनाने में 200 रुपये लगे।


