जयपुर से नवी मुंबई के लिए कल से सीधी फ्लाइट:5500 से 9200 रुपए किराया, पैसेंजर्स को मिलेगी बड़ी राहत

जयपुर से नवी मुंबई के बीच हवाई संपर्क को लेकर पैसेंजर्स के लिए राहत भरी खबर है। शुक्रवार से जयपुर – नवी मुंबई के बीच सीधी फ्लाइट सेवा शुरू होने जा रही है। इंडिगो एयरलाइंस की यह फ्लाइट शुरू होने से दोनों शहरों के बीच सफर करने वाले पैसेंजर्स को काफी राहत मिलेगी। इसके लिए पैसेंजर को 5500 रुपए से लेकर 9200 रुपए तक किराया देना पड़ेगा। दरअसल, इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E – 954 नवी मुंबई एयरपोर्ट से दोपहर 2 बजकर 55 मिनट पर रवाना होगी। जो शाम 4 बजकर 40 मिनट पर जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेगी। वहीं, वापसी में फ्लाइट संख्या 6E – 955 जयपुर एयरपोर्ट से शाम 5 बजकर 10 मिनट पर उड़ान भरेगी। जो शाम 6 बजकर 55 मिनट पर नवी मुंबई एयरपोर्ट पहुंचेगी। पर्यटकों को विशेष लाभ मिलने की उम्मीद इंडिगो एयरलाइंस की नई फ्लाइट सेवा के शुरू होने से व्यापारियों, नौकरीपेशा लोगों और पर्यटकों को विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है। अब तक मुंबई के लिए सफर करने वाले यात्रियों को छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर निर्भर रहना पड़ता था। लेकिन नवी मुंबई एयरपोर्ट से उड़ान शुरू होने के बाद भीड़भाड़ से राहत मिलेगी और यात्रा अधिक सुगम होगी। बता दें कि नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन इसी साल अक्टूबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था। उद्घाटन के बाद अब धीरे-धीरे विभिन्न शहरों के लिए उड़ानों का संचालन शुरू किया जा रहा है। जयपुर से सीधी फ्लाइट शुरू होना राजस्थान के यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण कनेक्टिविटी विस्तार माना जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *