कार गैरेज संचालक का चाईनीज मांझे से चेहरा कटा:बाइक से जाते समय उड़कर चेहरे में आ गई पतंग में लगी डोर

भिलाई में पावर हाउस ब्रिज के ऊपर एक बाइक सवार के चेहरे से कटी पतंग का मांझा फंस गया। मांझे से बाइक सवार का चेहरा कट गया। लहूलुहान हालत में उसे सुपेला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार किया गया। घायल की पहचान फिरोज खान (28 साल) निवासी फरीद नगर के रूप में हुई है। फिरोज पावर हाउस में कार गैरेज चलाता है। मंगलवार शाम 6 बजे वो सेक्टर की तरफ से छावनी चौक की तरफ जा रहा था। वो ओवर ब्रिज से होते हुए निकला की अचानक उसके चेहरे में कटी पतंग उड़ते हुए आ गई। पतंग में लगा चाइनीज मांझा उसके आंख के ऊपर आ गया। जब तक वो बाइक को रोकता मांझा से उसकी नाक और आंख के बगल से कट गया। इससे उसके चेहरे से खून बहने लगा। फिरोज ने गाड़ी को रोका और अपने दोस्तों को फोन किया। उसके दोस्त वहां पहुंचे और उसके बाद उसे लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया। उसके 6 टांके लगे हैं। निगम की कार्रवाई के बाद भी बिक रहा चाइनीज मांझा कुछ दिन पहले भी चाईनीज मांझे से एक युवक का गला कट गया था। उसे स्पर्श हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। मीडिया में चाईनीज मांझे से दुर्घटना की खबर आने के बाद निगम प्रशासन अलर्ट हुआ। निगम की टीम ने बाजारों में जाकर कार्रवाई की, लेकिन उसके बाद चाईनीज मांझा बिकना बंद नहीं हुआ है। इससे संबंधित और भी खबरें पढ़िए
1- भिलाई में चाइनीज मांझे से कटा युवक का गला:बाइक चलाते समय अचानक फंसा मांझा, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में चाइनीज मांझे से एक युवक का गला कट गया। युवक को सुपेला स्थित स्पर्श मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। मामला सुपेला ​​​​​​​थाना क्षेत्र का है।​​​​​​​ ​​​​​​​यहां पढ़िए पूरी खबर
2 – छत्तीसगढ़ में पहली बार पतंग के मांझे से मौत:दुर्ग में बाइक सवार युवक का गला कटा; 5 साल के बच्चे की हालत गंभीर​​​​​​​ छत्तीसगढ़ में के भिलाई में चाइनीज मांझे से गला कटने से एक युवक की मौत हो गई। युवक अपने 5 साल के रिश्तेदार के साथ बाइक से जा रहा था। रिश्तेदार भी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया है। खास बात यह है कि प्रदेश में मांझे से पहली बार कोई मौत हुई है।​​​​​​​ ​​​​​​​यहां पढ़िए पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *