गौरेला-पेंड्रा-मरवाही पुलिस ने साइबर अपराधों से बचने के लिए छठे ऑनलाइन सत्र का आयोजन किया। सत्र में झारखंड के साइबर अपराध केंद्र जामतारा में कार्यरत रहे 2021 बैच के आईपीएस अधिकारी राकेश सिंह ने मार्गदर्शन दिया। SP भावना गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में IPS राकेश सिंह ने साइबर अपराधियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले विभिन्न तरीकों जैसे ओटीपी फ्रॉड, फिशिंग, फर्जी एप्स और फेक लिंक के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को सुरक्षित रखने के उपाय सत्र में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सुरक्षित रहने के तरीके, मजबूत पासवर्ड बनाने की विधि और व्यक्तिगत जानकारी को सुरक्षित रखने के उपाय बताए गए। जिससे वे न केवल खुद को सुरक्षित रख सकें बल्कि अपने समाज में भी जागरूकता फैला सकें। नियमित रूप से आयोजित होंगे सत्र एसपी भावना गुप्ता ने कहा कि जिले में साइबर जागरूकता लाने के लिए इस तरह के सत्र नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे। समाज को साइबर सुरक्षित बनाने के लिए भविष्य में भी इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम जारी रखेंगे।


