भरतपुर के सेवर थाना इलाके में एक SUV कार और एक बाइक का एक्सीडेंट हो गया। घटना में एक महिला और एक बच्चे की मौत हो गई। वहीं एक युवक घायल हो गया। जिसकी हालत गंभीर है। कार का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। बहन को डॉक्टर को दिखाने के बाद घर छोड़ने जा रहा था भाई घटना पंजाबी के नगला की है। ASI अबधेश ने बताया कि विनीत निवासी गांगरसौली थाना नदबई अपनी बहन मनीषा (29) निवासी ओडेल जाट थाना रूपवास को दिखाने के लिए RBM हॉस्पिटल आया था। विनीत के साथ उसका भांजा वंश(4) भी मौजूद था। डॉक्टर को दिखाने के बाद विनीत अपनी बहन को छोड़ने के लिए उसकी ससुराल ओडेल जाट गांव जा रहा था। टक्कर लगते ही बाइक 10 फुट दूर जाकर गिरी तभी पंजाबी के नगला मोड़ पर सामने से तेज गति से आ रही एक SUV कार से विनीत की बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक करीब 10 फुट जाकर गिरी। घटना में विनीत, उसकी बहन मनीषा और भांजा वंश गंभीर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना कि सूचना एम्बुलेंस को दी। जिसके बाद तीनों को आरबीएम अस्पताल लाया गया। पुलिस ने SUV कार को किया जब्त अस्पताल में मनीषा और उसके बेटे वंश को मृत घोषित कर दिया। वहीं विनीत की हालात गंभीर बनी हुई है। जिसका इलाज जारी है। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने SUV कार को जब्त कर लिया है। शवों का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। महिला का पति गुजरात नौकरी करता है कप्तान सिंह ने बताया कि मेरे बेटे की बहू मनीषा को बुखार था। उसका पति प्रवीण गुजरात में नौकरी करता है। इसलिए मनीषा ने अपने भाई को बुलाया और डॉक्टर को दिखाने के लिए चली गई। इस दौरान यह हादसा हुआ। प्रवीण और मनीषा के पास एक बच्चा था।


