भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस 25 दिसंबर गुरुवार को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिला कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया। कार्यक्रम में राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए उनके जीवन एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन एवं आदर्शों से प्रेरणा लेकर आत्मसात करने की बात कहीं। उन्होंने कहा कि सकारात्मक भाव से देश सेवा करने की सीख उनके जीवन से मिलती है। उन्होंने उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कार्मिकों को लोक सेवा के भाव से अपने कर्तव्यों के निर्वाहन करने की बात कहीं। विकास पुस्तिका का विमोचन किया कार्यक्रम में मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग द्वारा जिला विकास पुस्तिका का विमोचन किया गया और समस्त उपस्थित अतिथियों एवं कार्मिकों को सुशासन की शपथ दिलाई गई। जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गवांडे ने सांचौर उपखण्ड कार्यालय से वीसी के माध्यम से जुड़कर अधिकारियों-कार्मिकों को सुशासन की शपथ दिलाकर सत्यनिष्ठा एवं सकारात्मक दृष्टिकोण से कर्तव्यों को निर्वहन करने की बात कहीं। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजेश मेवाड़ा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नंद किशोर राजोरा, गजेन्द्र सिंह सिसोदिया,भाजपा नगर अध्यक्ष रवि सोलंकी, प्रेमाराम देवासी, मुकेश राजपुरोहित, जयंतीलाल गीता बारोट, सुरेश सुंदेशा, ओबाराम देवासी, अम्बालाल व्यास, महेश भट्ट, दिनेश महावर, अमन मेहता, सुरेश सोलंकी, दिनेश बारोट, भूर सिंह, रमेश मेघवाल व उर्मिला दर्जी सहित अधिकारी-कार्मिक उपस्थित रहे।


