फाजिल्का के सीआईए स्टाफ पुलिस ने बीएसएफ के साथ संयुक्त तौर पर कार्यवाही करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनसे 535 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपी गांव चक्क टाहलीवाला के रहने वाले हैं, जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है और उन्हें अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जा रहा है। सीआईए स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि बीएसएफ और पुलिस ने मिलकर संयुक्त तौर पर यह कार्रवाई की है। पैदल आ रहे दो लोगों को शक के आधार पर रोककर चेक किया गया तो उनसे 535 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपी गांव चक्क टाहलीवाला के रहने वाले हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान संदीप सिंह और गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि दोनों की उम्र करीब 19 और 20 वर्ष है, जो आपस में दोस्त हैं। फिलहाल दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है और कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और गहराई से पूछताछ की जाएगी कि आखिरकार वह यह हेरोइन की खेप कहां से लाए थे और उनके द्वारा यह कहां डिलीवर की जानी थी।


