जबलपुर में चल रहा था सट्टा, वीडियो वायरल:चरगवां में खुलेआम खिलाया जा रहा था, पुलिस ने दो सटोरियों को पकड़ा

जबलपुर के चरगवां में खुलेआम सट्टा खिलाया जा रहा था। सोशल मीडिया में जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ तो चरगवां पुलिस हरकत में आई और एक युवक को सट्टा पर्ची के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया। युवक का नाम सूर्य प्रकाश चौबे है, जो गांव में लंबे समय से खुलेआम सट्टा खिला रहा था। पुलिस ने युवक से करीब 2250 रुपए बरामद किए हैं। बता दें कि युवक के खिलाफ लंबे समय से पुलिस को शिकायत मिल रही थी। दरअसल, सोशल मीडिया में गुरुवार दोपहर को एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें शासकीय स्कूल चरगवां सुनवारा रोड पर एक व्यक्ति खुले आम सट्टा पर्ची लिख रहा था। मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं सूर्यप्रकाश चौबे सट्टा लिख रहा है। थाना प्रभारी के निर्देश पर टीम ने घेराबंदी करते हुए सटोरिया को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी अभिषेक प्यासी ने बताया कि सूर्य प्रकाश चौबे ने पूछताछ के दौरान समर सिंह उर्फ गुड्डू के कहने पर सट्टा पर्ची लिखता था। पुलिस ने सूर्य प्रकाश चौबे के निशानदेही पर समर सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *