जैसलमेर के ब्रह्मसर-देवा गांव के बीच सड़क पर एक घायल कोबरा सांप मिला। ग्रामीणों ने स्नेक कैचर हरीश चौधरी को इसकी जानकारी देकर मौके पर बुलाया। मौके पर आए हरीश चौधरी ने घायल सांप को रेस्क्यू कर पशु हॉस्पिटल लाए। जहां घायल कोबरा का इलाज किया। इलाज के बाद हरीश चौधरी ने घायल सांप को वन विभाग को सौंपा। अब वन विभाग घायल सांप की देखभाल करेगी और सही होने के बाद उसे जंगल में छोड़ देगी। स्नेक कैचर हरीश चौधरी ने बताया कि मंगलवार दोपहर को सूचना मिली कि ब्रह्मसर-देवा गांव कि सड़क पर बीच सड़क पर एक घायल कोबरा सांप मिला है। किसी गाड़ी के नीचे आने से उसके मुंह पर चोट लगी है और वो बेसुध सड़क पर पड़ा है। जानकार मिलने पर मौके पर जाकर सांप को देखा। कोबरा सांप करीब 4 फीट लंबा है। कोबरा के मुंह व शरीर पर चोट के निशान थे और वो बेसुध हालत में था। हरीश चौधरी ने सांप को रेस्क्यू किया और उसे अपनी गाड़ी में लेकर पशु हॉस्पिटल लाए। पशु हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने घायल सांप का इलाज किया। इलाज के बाद भी सांप चलने फिरने की हालत में नहीं आया। ऐसे में वन विभाग की टीम को सूचना देकर बुलाया और सांप को वन विभाग को सौंपा। अब वन विभाग की टीम सांप की देखभाल करेगी और उसके सही होने के बाद उसे जंगल में छोड़ देगी।


