मुलताई में जहर खाने से युवती की मौत:मामूली विवाद के बाद उठाया कदम, इलाज के दौरान जिला अस्पताल में दम तोड़ा

बैतूल जिले के मुलताई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मंझरी में एक 20 वर्षीय युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती कराई गई युवती की उपचार के दौरान गुरुवार को मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान रामकली पिता खुडी धुर्वे, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम मंझरी के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 6 बजे रामकली ने घर में अचानक जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। बताया जा रहा है कि घटना से पहले गांव की ही एक युवती से किसी बात को लेकर उसका मामूली विवाद हुआ था। इसके बाद उसने यह कदम उठाया। जैसे ही परिजनों को रामकली की हालत बिगड़ने की जानकारी मिली, उसे तत्काल पट्टन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल बैतूल रेफर कर दिया। परिवार की सबसे छोटी संतान थी
जिला अस्पताल में युवती का इलाज जारी था, लेकिन गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे उसने दम तोड़ दिया। परिजनों के अनुसार रामकली परिवार की सबसे छोटी संतान थी। परिवार में उसके अलावा दो बहनें और तीन भाई हैं। रामकली मजदूरी का काम कर परिवार का सहयोग करती थी। उसकी अचानक हुई मौत से परिवार गहरे सदमे में है। गुरुवार को जिला अस्पताल में शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है। जांच करने में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *