सीकर में 27 दिसंबर को अरावली पर्वतमाला को लेकर हुए फैसले के विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा। सीकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला ने बताया कि राजस्थान की जीवन रेखा अरावली पर्वतश्रृंखला को बचाने के लिए जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी की इस मुहिम के तहत 27 दिसंबर को कांग्रेस कार्यकर्त्ता पैदल मार्च निकालेंगे। जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला ने बताया कि अरावली पर्वतमाला न सिर्फ राजस्थान प्रदेश की ऐतिहासिक धरोहर है बल्कि प्रदेश की जीवन रेखा भी है जो न सिर्फ प्रदेश में रेगिस्तान के विस्तार को रोकने में सहायक है। धूल भरी आंधियों से बचाव भी करती है। सीकर में कांग्रेसी कार्यकर्त्ता 27 दिसंबर को डॉ. बीआर अंबेडकर पार्क पर जमा होंगे। वहां डॉ. बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके बाद वहां से सीकर जिला कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकालेंगे।


