मऊगंज के बहुती जलप्रपात पर लगा मकर संक्रांति का मेला:आसपास के जिलों से भी आए लोग, गन्ना और लाई की काफी डिमांड थी

मऊगंज जिले के नई गढ़ी में मकर संक्रांति पर्व धूमधाम से मनाया गया। बहुती जल प्रपात के पास ओड्डा नदी के तट पर वार्षिक मेला लगा। इसमें जिले भर से व्यापारी अपनी दुकानें लेकर पहुंचे, जहां घरेलू सामान से लेकर बच्चों के खिलौनों तक की बिक्री की गई। दूर-दराज से आए लोगों ने मनपसंद खरीदारी की। बहुती जल प्रपात युवाओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। पर्यटकों ने प्रपात के मनोरम दृश्य के साथ सेल्फी ली। कई पर्यटक प्राकृतिक रास्ते से प्रपात के नीचे उतरकर घने जंगल के बीच प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेते नजर आए। इस अवसर पर शिवधाम देवतालाब, अष्टभुजा धाम, गूड़र शिवमंदिर कुसहा, झहनइया हकरिया और मौहरिया सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर भी मेला लगा। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में परिवार की सुख-शांति के लिए पूजा-अर्चना की। मेले में गन्ने और लाई की विशेष मांग थी, जबकि बच्चों के लिए खिलौने आकर्षण का केंद्र बने रहे। एसडीओपी अंकिता सूल्या, नईगढ़ी थाना प्रभारी गोविंद तिवारी टीम के साथ मेले में सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करते नजर आए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *