कोटा में रिहायशी बिल्डिंग के 8 वें फ्लोर पर आग,VIDEO:बालकनी में रखी वॉशिंग मशीन जली, दमकल के पहुंचने से पहले काबू पाया

कोटा में इंद्रप्रस्थ इंडस्ट्रियल एरिया रोड नंबर 1 इलाके में बनी बहुमंजिला इमारत में अचानक आग लग गई। आग 8 वे फ्लोर की बालकनी में लगी। दूर से आग की लपटें दिखाई देने लगी। लोगों ने इसकी सूचना निगम के अग्मिश्मन विभाग को दी। निगम की दमकल पहुंचने से पहले ही बिल्डिंग में मौजूद फायर सिस्टम से समय रहते आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही बड़ा हादसा नहीं हुआ। और कोई जनहानि नहीं हुई। घटना देर शाम 7 बजे के आसपास की बताई गई। बताया जा रहा है कि 12 माले की बिल्डिंग के 8 माले की बालकनी में वॉशिंग मशीन रखी हुई थी। वहां सुखाने के लिए कपड़े भी टांग रखे थे। अचानक से शॉट सर्किट हुआ और वॉशिंग मशीन में आग लग गई। जो धीरे धीरे बढ़ती गई। आग की लपटें दूर से दिखाई देने लगी। आग को देखकर सड़क से गुजर रहे लोग रुक गए। मौके पर भीड़ लग गई। श्रीनाथपुरम अग्मिश्मन इंचार्ज अशोक मेहता ने बताया सब्जी मंडी फायर स्टेशन से आग की सूचना मिली थी। जिसपर श्रीनाथपुरम फायर स्टेशन से दमकल रवाना की। 5 मिनट में दमकल मौके पर पहुंची। बिल्डिंग में फायर सिस्टम लगा था। मौके पर मौजूद लोगों ने वाशिंग मशीन में लगी आग को बुझा दिया था। इससे पहले फ्लैट में मौजूद परिवार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। कोई जनहानि नही हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *