बीजापुर में 25 किलो के दो IED बरामद:सर्च ऑपरेशन पर निकले थे CRPF जवान, जंगल में छिपाकर रखे विस्फोटक को किया नष्ट

बीजापुर जिले के भोपालपटनम थाना क्षेत्र के कांडलापर्ती में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 214वीं वाहिनी ने माओवादी विरोधी अभियान के तहत दो आईईडी बरामद कर उन्हें मौके पर ही नष्ट कर दिया। जानकारी के अनुसार, सीआरपीएफ की 214वीं वाहिनी की टीम एफओबी कांडलापर्ती-2 से गश्त और सर्च ऑपरेशन पर निकली थी। डिमाइनिंग अभियान के दौरान बीडीडी (बम डिस्पोजल) टीम ने जंगल क्षेत्र में छिपाकर रखे गए 20 किलोग्राम और 5 किलोग्राम वजन के दो आईईडी का पता लगाया। इसके अलावा, काले तिरपाल में लिपटे एक कंटेनर से 110 सुतली बम (पटाखे) भी बरामद हुए। बीडीडी टीम ने आईईडी को सफलतापूर्वक नष्ट किया बरामद सभी विस्फोटक सामग्री को सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए बीडीडी टीम ने मौके पर ही सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया। सुरक्षा बलों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से नक्सलियों के मंसूबे विफल हो गए और एक संभावित बड़ी घटना टल गई। सुरक्षा एजेंसियों ने बताया कि क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों को लेकर लगातार सर्च ऑपरेशन जारी रहेगा और आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *