बलरामपुर में तातापानी महोत्सव का शुभारंभ:मकर संक्रांति पर 177 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण; नया ऑडिटोरियम बनाने की घोषणा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मकर संक्रांति के दिन बलरामपुर जिले में तातापानी महोत्सव की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने जिले में 177.24 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया और जिला मुख्यालय के कॉलेज में नए ऑडिटोरियम की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि तातापानी संक्रांति परब बलरामपुर-रामानुजगंज जिले का गौरव है। तातापानी दुनिया के उन चुनिंदा स्थानों में से एक है, जहां गर्म-पानी के कुंड के रूप में प्रकृति की शक्ति को सीधे देखा जा सकता है। तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव की विधिवत रूप से शुरूआत हो गई है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 300 जोड़ों का सामूहिक विवाह भी संपन्न हुआ। जहां सभी धर्मों के जोड़ों की रीति-रिवाजों के साथ शादी हुई। करोड़ो के विकास कार्यों का लोकार्पण विकास कार्यों में 43.14 करोड़ रुपए के 58 कार्यों का लोकार्पण और 134.09 करोड़ रुपए के 140 कार्यों का शिलान्यास शामिल है। लोक निर्माण विभाग के 29.39 करोड़ रुपए के 4 कार्य, स्वास्थ्य विभाग के 1.45 करोड़ रुपए के 6 कार्य, और ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के 7.58 करोड़ रुपए के 45 कार्य प्रमुख हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *