जांजगीर-चांपा के बोड़सरा में 95 बोरी अवैध धान जब्त:कलेक्टर-एसपी के निरीक्षण में सामने आई गड़बड़ी, प्रभारी हटाने के निर्देश

जांजगीर-चांपा में धान खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर जन्मेजय महोबे और पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने कई केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बोड़सरा खरीदी केंद्र पर 95 बोरी अवैध धान जब्त किया गया। कलेक्टर ने लापरवाही के लिए समिति प्रबंधक और प्रभारी को हटाने के निर्देश दिए हैं। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की हकीकत जानने के लिए कलेक्टर और एसपी ने सिवनी (नैला), बोड़सरा, जावलपुर और बलौदा धान खरीदी केंद्रों का संयुक्त दौरा किया। बोड़सरा केंद्र पर निरीक्षण के दौरान 95 बोरी धान बिना किसी टोकन या एंट्री के पाया गया, जिसे तत्काल जब्त कर लिया गया। खरीदी केंद्र प्रभारी की लापरवाही पर नाराज हुए कलेक्टर कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने खरीदी केंद्र प्रभारी की लापरवाही पर गंभीर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने बोड़सरा समिति प्रबंधक और प्रभारी को तत्काल हटाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, पीवी ऐप में भौतिक सत्यापन को गंभीरता से करने, साप्ताहिक पीवी रिपोर्ट पेश करने और धान की स्टैकिंग निर्धारित मानकों के अनुसार रखने के निर्देश भी दिए गए। कलेक्टर और एसपी ने किसानों के लिए आवश्यक सुविधाओं जैसे बारदाना, छाया, पेयजल और बैठने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण के समय खाद्य एवं सहकारिता विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *