जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, एक किसान की हत्या:मारपीट में 6 लोग घायल, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शांत कराया

छतरपुर जिले के पिपट थाना क्षेत्र के ग्राम लखनगुंवा में एक पट्टे की जमीन को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक किसान की हत्या कर दी गई। इस घटना में दोनों पक्षों के लगभग आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, ग्राम लखनगुंवा निवासी 55 वर्षीय गोली अहिरवार पुत्र तिजवा अहिरवार को वर्ष 1998 में यह पट्टे की जमीन मिली थी। वह इस पर खेती कर रहे थे। इसी जमीन को लेकर उनका दूसरे परिवार से विवाद चल रहा था। आरोपी पक्ष ने मृतक की जमीन पर कब्जा कर रखा था। लाठी-डंडे से एक दूसरे पर किया हमला
गुरुवार अपराह्न करीब 4 बजे खेत की बाड़ी को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद बढ़ने पर दोनों परिवारों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे। इस संघर्ष में गोली अहिरवार और उनके परिवार के सदस्यों के साथ-साथ दूसरे पक्ष के भी कुछ लोग घायल हुए। घटना की सूचना मिलते ही डॉयल 112 की टीम मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल गोली अहिरवार और अन्य लोगों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान किसान गोली अहिरवार की मौत हो गई। अन्य घायलों का इलाज जारी है। पिपट पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। देखें तस्वीरें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *