बालोद में ‘वाह जिंदगी वाह’ कार्यक्रम का आयोजन:26 दिसंबर से होगा विशेष प्रेरक कार्यक्रम, मुंबई के मोटिवेशनल स्पीकर देंगे सफल जीवन के टिप्स

अपनी जिंदगी को खुशनुमा, संतुलित और सफल बनाने की चाह रखने वाले लोगों के लिए प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा विशेष प्रेरक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर मुंबई के प्रख्यात मोटिवेशनल स्पीकर, लाइफ कोच और कॉर्पोरेट ट्रेनर प्रोफेसर ईवी गिरीश बालोद आ रहे हैं। यह कार्यक्रम 26 से 30 दिसंबर तक प्रतिदिन शाम 6:30 से 8 बजे तक ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय आत्मज्ञान भवन, आमापारा के समीप स्थित मैदान (किलकारी बगीचा, कॉलेज रोड) में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान प्रो. गिरीश सकारात्मक सोच, जीवन में संतुलन, तनाव प्रबंधन और आत्मिक सशक्तिकरण जैसे विषयों पर प्रेरक व्याख्यान देंगे। उल्लेखनीय है कि प्रोफेसर ईवी गिरीश वर्तमान में मुंबई में रहकर देश-विदेश में मानव जीवन में सद्‌गुणों के विकास और सकारात्मक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने के लिए प्रेरक उद्बोधन दे रहे हैं। उनके व्याख्यान युवाओं, विद्यार्थियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों के लिए विशेष रूप से उपयोगी माने जाते हैं। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम की सभी तैयारियां गुरुवार शाम तक पूरी कर ली गई हैं, वहीं शुक्रवार 26 दिसंबर से कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत होगी। सभी इच्छुक नागरिक निर्धारित समय पर पहुंचकर इस प्रेरक व्याख्यान का लाभ उठा सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *