पेरिस ओलिंपिक के मेडल का 5 महीने में रंग उतरा:100 से ज्यादा खिलाड़ियों ने बदलने की मांग की, IOA बोला- हम नया मेडल देंगे

पेरिस ओलिंपिक 2024 के मेडल 5 महीने में रंग छोड़ने लगे हैं। इनमें भारत के मेडलिस्ट के मेडल भी शामिल हैं। पेरिस में ब्रॉन्ज जीतने वाले सरबजोत सिंह ने भास्कर को बताया कि उनका मेडल भी खराब हो गया है। उन्होंने कहा कि हर मेडलिस्ट के साथ ऐसा हुआ है। उनके अलावा, दुनिया भर के 100 से अधिक खिलाड़ियों ने पेरिस ओलिंपिक कमेटी को मेडल के खराब होने की शिकायत की है। हालांकि, इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी ने खराब मेडल को बदलने की बात कही है। मेडल बनाने वाली संस्था मोनने डी पेरिस के एक प्रवक्ता ने ‘डिफेक्टिव’ शब्द का खंडन किया और कहा कि हमने अगस्त से सभी खराब मेडल को बदल दिया है। हम पहले की तरह ही ऐसा करना जारी रखेंगे। फोटो देखिए… 100 से ज्यादा खिलाड़ियों ने मेडल लौटाए
फ्रांसीसी ऑनलाइन मीडिया आउटलेट ला लेट्रे के अनुसार, 100 से अधिक डिफेक्टिव मेडल असंतुष्ट एथलीटों द्वारा लौटाए गए हैं। इन खिलाड़ियों का कहा है कि उनके मेडल खराब हो रहे हैं। उसके रंग उतर रहे हैं और वे दिखने में खराब लग रहा है। IOC का बयान… इन पदकों को समान मेडल से बदल दिया जाएगा। आयोजन समिति मेडल के निर्माण और गुणवत्ता नियंत्रण के लिए जिम्मेदार संस्था मोनने डी पेरिस (फ्रांसीसी राज्य टकसाल) के साथ मिलकर काम कर रही है। डिफेक्टिव मेडल को व्यवस्थित रूप से मोनने डी पेरिस द्वारा बदला किया जाएगा। रिप्लेसमेंट प्रक्रिया आने वाले हफ्तों में शुरू होनी चाहिए। भारत ने 5 मेडल जीते थे, ग्राफिक्स में मेडलिस्ट देखिए ——————————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़िए… टेनिस स्टार मेदवेदेव ने रैकेट से नेट का कैमरा तोड़ा रूस के स्टार टेनिस खिलाड़ी डेनियल मेदवेदेव ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के पहले राउंड में गुस्से में अपने रैकेट से नेट कैमरा को तोड़ा दिया। इस दौरान उनका रैकेट भी टूट गया। मंगलवार को रोड लेवर एरिना में पहले दौर में उनका मुकाबला थाईलैंड के कासिडित समरेज से हुआ। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *