ट्रक ने बाइक को रौंदा, बाप-बेटे की मौत:मैहर में सड़क पर चिपका पिता का शव, बेलचा से खरोंचकर निकाला; बेटी से मिलने निकले थे

मैहर जिले के नादन देहात थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। NH-30 पर तिलौरा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार बाप-बेटे को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पिता का शव सड़क से चिपक गया, जिसे फावड़े और बेलचा से खरोंच कर हटाना पड़ा। इस मंजर को देखकर मौके पर मौजूद लोग सहम गए। मृतकों की पहचान अमरपाटन निवासी राम क्लेश कुशवाहा (45) और उनके बेटे भीमसेन कुशवाहा (26) के रूप में हुई है। दोनों बाइक (MP 19 ZK 5738) से मैहर सिविल अस्पताल जा रहे थे। बेटी से मिलने जा रहे थे, पहले ही टूट गया परिवार
परिजनों के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 5 बजे राम क्लेश की बेटी की डिलीवरी मैहर सिविल अस्पताल में हुई थी, जिसमें मृत शिशु पैदा हुआ। इसी दुखद सूचना के बाद पिता-बेटा अस्पताल जा रहे थे। रास्ते में यह हादसा हो गया। भीमसेन तीन भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था। हादसे के बाद की तस्वीरें खेती पर निर्भर था पूरा परिवार
घटना के बाद अस्पताल पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि राम क्लेश कुशवाहा खेती-किसानी पर निर्भर थे। परिवार के सभी सदस्य खेती के काम से ही गुजर-बसर करते थे। हादसे के बाद परिवार पर दुख के साथ-साथ आर्थिक संकट भी आ गया है। पुलिस वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया
नादन देहात थाना प्रभारी रेणु मिश्रा ने बताया कि घटना की सूचना करीब 10 मिनट में मिली। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। राम क्लेश का शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त था, जबकि बेटा भीमसेन गंभीर हालत में था। उसे बिना देरी किए थाना की गाड़ी से मैहर सिविल अस्पताल भेजा गया, जहां ड्यूटी डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। ट्रक छोड़कर फरार हुआ चालक
हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश की जा रही है। मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। दोनों शवों को मैहर सिविल अस्पताल की मॉर्चुरी में रखा गया है। शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *