मोहाली में होटल-स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट पकड़ा:पंजाब, UP और बिहार की 11 युवतियां मिलीं, 1500 से 2000 रुपए तक रेट

पंजाब के मोहाली में पुलिस ने 2 होटलों और एक स्पा सेंटर पर रेड कर सेक्स रैकेट पकड़ा। यहां से पुलिस ने 11 युवतियों को पकड़ा। इसके साथ होटल संचालक व मैनेजर सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने ये कार्रवाई बुधवार को बलटाना इलाके में की। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट को बुलाया गया, जिनके सामने होटल संगम, होटल गिन्नी और ए-वन स्पा सेंटर को सील किया गया। एएसपी गजलप्रीत कौर ने बताया कि यह रेड सूचना के आधार पर की गई थी। जो लड़कियां पकड़ी गई हैं, उनकी उम्र 18 से 28 साल है। ये लड़कियां पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार से हैं। ज्यादातर लड़कियां आठवीं और 10वीं तक पढ़ी हुई है। एजेंट उन्हें यहां पर बढ़िया नौकरी और सैलरी का लालच देकर लाए थे। जिसे बाद वह इस काम में लग गईं। ग्राहकों से 1500 से लेकर 2 हजार रुपए लिए जाते थे। बोगस ग्राहक बनकर पहुंचे पुलिसकर्मी
पुलिस को लंबे समय से देह व्यापार की सूचना मिल रही थी। इसी इनपुट के आधार पर टीम ने पूरी प्लानिंग बनाई। रेड से पहले पुलिसकर्मी सिविल कपड़ों में नकली ग्राहक बनकर होटल पहुंचे। यहां पूरे नेटवर्क की पुष्टि की गई। 1500 से 2000 रुपए वसूले जा रहे थे
जांच में सामने आया कि यहां 1500 से 2000 रुपए तक वसूले जा रहे थे। सौदेबाजी सीधे ग्राहकों से की जाती थी। पूरी जानकारी कंफर्म होने के बाद होटल और स्पा सेंटर के बाहर तैनात टीमों ने एक साथ रेड की। होटल और स्पा सेंटरों को दी चेतावनी
एएसपी ने कहा कि देह व्यापार के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने होटल और स्पा सेंटर संचालकों को चेतावनी दी कि वे किसी भी गैरकानूनी गतिविधि से दूर रहें, अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। SSP बोलीं- आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी
एएसपी गजलप्रीत कौर ने कहा कि लोग पुलिस पर भरोसा कर ऐसी सूचनाएं देते हैं और पुलिस इस भरोसे को टूटने नहीं देगी। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे अवैध धंधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी ताकि समाज में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *