जशपुर में मुख्यमंत्री ने की 507 विकास कार्यों की घोषणा:तपकरा को मिलेगा तहसील का दर्जा, कंवर समाज के सम्मेलन में हुए शामिल

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के फरसाबहार स्थित पमशाला में आयोजित तीन दिवसीय कंवर सम्मलेन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। कार्यक्रम की शुरुआत में उन्होंने कंवर धाम के कृष्ण राधा मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 87 करोड़ 31 लाख 98 हजार रुपये की लागत के 507 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री ने तपकरा को पूर्ण तहसील का दर्जा देने की घोषणा की। साथ ही कंदईबहार में 20 लाख का सामुदायिक भवन, पगुरा बहार में मिनी स्टेडियम का समतलीकरण और पमशाला में सड़क निर्माण की योजनाओं की भी घोषणा की। उन्होंने समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का आह्वान करते हुए कहा कि कंवर समाज का बेटा मुख्यमंत्री बनना गौरव की बात है। मुख्यमंत्री ने पिछली कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए पिछली कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने कोयला घोटाला, शराब घोटाला, DMF घोटाला और PSC घोटाले का जिक्र करते हुए कहा कि इन मामलों में संलिप्त आरोपी पिछले एक साल से जेल में हैं। साथ ही उन्होंने पत्रकार सुरक्षा कानून पर भी काम करने की बात कही। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज विकासखंड फरसाबहार, ग्राम पगुराबहार के पमशाला में आयोजित अखिल भारतीय कंवर समाज के वार्षिक सम्मेलन के अवसर पर 87 करोड़ 31 लाख 98 हजार रूपए लागत् के 507 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। जिसमें 85.08 करोड़ रूपए की लागत के 483 कार्यों का भूमिपूजन एवं 2.23 करोड़ की लागत से निर्मित 24 कार्यों का लोकार्पण शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *