घर से जेवरात,बैंक चेक चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार:बैंक की CCTV फुटेज के जरिए पकड़ा गया,पीड़ित के घर के नजदीक ही आरोपी की बहन का ससुराल

सीकर की धोद थाना पुलिस का सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने घर से जेवरात और बैंक चेक चोरी कर रुपए निकालने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की बहन का घर पीड़ित परिवार के नजदीक है। आरोपी का पीड़ित के घर पर आना-जाना भी था। इसी का फायदा उठाकर उसने चोरी कर ली। SHO गिरधारीलाल डीगवाल ने बताया कि अनोखू गांव निवासी श्यामलाल माली ने धोद पुलिस थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि उसका और उसके पिता रिछपाल का बड़ौदा क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में अकाउंट है। 3 जनवरी को दोपहर 2 बजे के करीब श्यामलाल के मोबाइल नंबर पर चेक से 50 हजार रुपए निकलने का मैसेज आया। जब श्यामलाल ने चेकबुक संभाली तो उसमें 2 से लेकर 10 नंबर तक के चेक नहीं थे। श्यामलाल ने जब अपने पिता रिछपाल की चेक बुक संभाली तो देखा कि की चेकबुक में भी 1 से 13 नंबर तक के चेक नहीं है। श्यामलाल तुरंत बैंक गया। जहां उसने अपने पिता की बैंक पासबुक की एंट्री करवाई तो अकाउंट से 5 लाख 34 हजार रुपए चेक संख्या 7,8 और 11 से निकालने की जानकारी सामने आई। श्यामलाल के अनुसार उसने और पिता ने चेक पर साइन भी नहीं किए हुए थे। जब श्यामलाल ने घर पर जाकर कमरे में रखा बक्सा संभाला तो उसमें से सोने के जेवरात और करीब 2 लाख की नगदी गायब मिली। श्यामलाल के मुताबिक चोर ने उनके घर से जेवरात और चेक चुराए हैं। पुलिस ने इस रिपोर्ट पर मामला दर्ज करते हुए मामले में जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी की तलाश में बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज चेक की। जिसके आधार पर पुलिस ने परेवडी निवासी जुगल सिंह उर्फ बंटी सिंह को आईडेंटिफाई किया। इसके बाद आरोपी जुगलसिंह और बंटी सिंह(29) निवासी परेवडी को गिरफ्तार किया। जिसकी निशानदेही पर चोरी किए गए जेवरात और बैंक से चेक के जरिए निकाली गई राशि में से 69 हजार रुपए भी बरामद किए हैं। पुलिस मामले में जुगल सिंह उर्फ बंटी सिंह के साथी की तलाश कर रही है। थानाधिकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की बहन का ससुराल पीड़ित परिवार के नजदीक ही है। ऐसे में आरोपी जुगलसिंह का पीड़ित के घर पर आना-जाना था। उसे चाबी सहित अन्य लॉकर आदि का पता था। इसी का फायदा उठाकर उसने अपने साथी के साथ चोरी की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *