सिटी रिपोर्टर | बोकारो सेक्टर-2 स्थित मैदान में विहंगम योग संत समाज की ओर से गुरुवार को सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। बतौर मुख्य अतिथि बीएसएल के सेवानिवृत महाप्रबंधक, विहंगम योग संदेश मासिक पत्रिका के प्रधान संपादक सुखनंदन सिंह सदय उपस्थित रहे। उन्होंने 25 दिसंबर की महत्ता, इस दिवस पर जन्में दो महान विभूतियों पंडित मदन मोहन मालवीय तथा पंडित अटल बिहारी वाजपेयी की जीवनी पर प्रकाश डाला। साथ हीं विहंगम योग से संबंधित सारगर्भित आध्यात्मिक प्रवचन से श्रद्धालुओं को लाभान्वित किया। उनके साथ विहंगम योग के उच्च भूमि के साधक डॉ. अशोक कुमार पांडेय, रवि गोराईं, हरे राम पांडेय, अविनाश सिंह, डॉ. प्रदीप कुमार, पूर्णेंदु सिंह, विनोद सिंह, संयोजक कृष्णा सिंह, बलराम राय, भरत किशोर महतो, पारस नाथ शर्मा, मुन्नी पांडेय, किरण यादव, दिलीप महतो, जयंत उपाध्याय, सत्येंद्र यादव, मीडिया प्रभारी विनय तिवारी आदि शामिल हुए। संचालन धनेश्वर यादव तथा धन्यवाद ज्ञापन गोविंद मेहता ने किया। भजन गायक रंजू सिंह ने अपने भावपूर्ण भजनों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। भजन गायक सुंदर लाल, अशोक रजवार तथा दयाल कुमार ने प्रस्तुति दी।


