क्रिसमस कैरोल से गूंजा डीपीएस, गीत-संगीत से बच्चों ने मन मोहा

सिटी रिपोर्टर | बोकारो डीपीएस बोकारो में क्रिसमस और आगामी नववर्ष का उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। जगमगाते क्रिसमस ट्री और सितारों की आकर्षक सजावट के बीच छात्र-छात्राओं ने विशेष एसेंबली में सुरीले गायन व नृत्य प्रस्तुतियों से उमंग का संचार कर दिया। सीनियर विंग में विद्यार्थियों के जिंगल बेल, जिंगल बेल, जिंगल ऑल द वे… की सामूहिक सुमधुर प्रस्तुति के बाद डीपीएस स्टार कॉन्टेस्ट के विजेताओं ने अपने हुनर दिखाकर सबका भरपूर मनोरंजन किया। अर्का राज एवं टीम ने आर्केस्ट्रा, उत्पल वर्ना चारुकेशी ने एकल गान सजना बरसे क्यों अखियां… तथा वर्तिका दुबे ने रक्तबीज संहार आधारित नृत्य से सबकी सराहना बटोरी। वहीं, प्राइमरी इकाई में भी पूरे विद्यालय परिसर को फूल, क्रिसमस ट्री, टिमटिमाते बल्बों, पोस्टरों, घंटियों, स्नोमैन और सितारों से सजाया गया। शिक्षकों ने भी क्रिसमस कैप पहनकर बच्चों का उत्साहवर्द्धन किया। प्रेप और पहली कक्षा के विद्यार्थियों ने रैंप वॉक दिखाया। प्राचार्य डॉ. एएस गंगवार को क्रिसमस कार्ड भेंट किए गए। प्राचार्य ने कहा कि क्रिसमस का त्योहार हमें प्रेम, स्नेह, दया, सद्भावना और मानवता की रक्षा का संदेश देता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *