जालंधर| गुलाब देवी रोड पर बेखौफ लुटेरों ने एक युवक से मोबाइल छीन लिया। हरदेव नगर निवासी पीड़ित राकेश कुमार ने बताया कि वह पैदल किसी काम से जा रहे थे। इस दौरान चार मोटरसाइकिल सवार होकर आए आठ युवकों ने उन्हें घेर लिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते, लुटेरों ने उससे मोबाइल फोन झपट लिया और मौके से फरार हो गए। हमलावरों की संख्या अधिक होने के कारण चाहकर भी उनका मुकाबला नहीं कर पाया। मामले की जानकारी देते हुए एएसआई गोपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित राकेश कुमार के बयानों के आधार पर एफआईआर दर्ज की है। एएसआई गोपाल सिंह ने कहा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही हैं। आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


