कानून व्यवस्था के मुद्दे पर यूथ कांग्रेस 29 को धरना देगी

भास्कर न्यूज | जालंधर यूथ कांग्रेस 29 दिसंबर को जालंधर में पंजाब सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेगी। यह धरना पुलिस हेडक्वार्टर के सामने दिया जाएगा। यूथ कांग्रेस के नेता अंगद दत्ता ने बताया कि इस दिन पूरे पंजाब में धरने आयोजित किए जा रहे हैं और इसी कड़ी में जालंधर में भी प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह निर्णय वीरवार को पंजाब यूथ कांग्रेस के प्रभारी डॉ. स्मृति रंजन लेंका और प्रदेश अध्यक्ष मोहित महिंद्रा की अध्यक्षता में हुई ऑनलाइन बैठक में लिया गया। बैठक के दौरान प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा की गई। डॉ. लेंका ने कहा कि पंजाब इस समय प्रशासनिक अराजकता के दौर से गुजर रहा है, जहां अपराधी बेखौफ हैं और आम जनता भय के माहौल में जीवन यापन कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *