बुजुर्ग मरीजों को डॉक्टरों तक पहुंचाने और रेफरल स्लिप बनवाने में मदद की

भास्कर न्यूज | जालंधर आर्मी पब्लिक स्कूल, जालंधर कैंट की 20 एनसीसी बालिका कैडेट्स ने एडब्ल्यूईएस के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक में स्वेच्छा से सेवा प्रदान की। इस सेवा गतिविधि के दौरान कैडेट्स ने बुजुर्ग मरीजों को संबंधित डॉक्टरों तक पहुंचाने, रेफरल स्लिप बनवाने, ब्लड रिपोर्ट एकत्र करने तथा उनसे संवाद कर उन्हें मानसिक संबल देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस सेवा कार्य से कैडेट्स को वरिष्ठ नागरिकों की दैनिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को नजदीक से समझने का अवसर मिला। साथ ही, उनके भीतर कर्तव्यनिष्ठा, सहानुभूति और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को भी प्रोत्साहन मिला। लेफ्टिनेंट कर्नल सुरजीत कुमार एवं मनदीप तलवार ने कैडेट्स के सेवा भाव की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया। इस गतिविधि का सफल आयोजन कर्नल आरएस लाहल, कमांडिंग ऑफिसर, 2-पंजाब गर्ल्स बटालियन एनसीसी तथा मेजर अमनप्रीत कौर के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का समन्वय कैप्टन आशु धवन ने किया, जिन्होंने कैडेट्स के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *