रेस्लिंग हॉल की रेनोवेशन अंतिम चरण में, नए साल में खिलाड़ियों को मिलेगा बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर

भास्कर न्यूज | जालंधर पंजाब सरकार की तरफ से हंसराज स्टेडियम के अंदर बने पंजाब के सबसे बड़े रेस्लिंग हॉल की रेनोवेशन अंतिम चरण में है। इस स्टेडियम में प्रैक्टिस करते हुए खिलाड़ियों ने ओलिंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिस्सा लिया है और जालंधर का नाम रोशन किया है। सरकार द्वारा रेस्लिंग हॉल, बास्केटबॉल और डीएसओ कार्यालय की रेनोवेशन के लिए कुल 89.17 लाख रुपए खर्च किए जा रहे हैं। इसमें रेस्लिंग हॉल की छत, सरफेस, नए मैट, चेंजिंग रूम, वॉशरूम आदि को आधुनिक सुविधाओं से सजाया जा रहा है। रेस्लिंग हॉल की नई छत और सरफेस तैयार हो चुकी है और नए मैट लगने के बाद जल्द ही प्रैक्टिस शुरू हो जाएगी। साथ ही, इसी कॉम्प्लेक्स में 26.58 लाख रुपए की लागत से टेबल टेनिस हॉल का भी रेनोवेशन किया जा रहा है। यह दोनों हॉल पंजाब के बड़े स्टेडियम में शामिल हैं और यहां से प्रशिक्षित खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ चुके हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *