मालगाड़ी के डिब्बे के कोयले में लगी आग, कोई क्षति नहीं

भास्कर न्यूज | बोकारो थर्मल पतरातू से गोड्डा जा रहे मालगाड़ी के 14 नंबर डब्बे में बोकारो थर्मल के पास गुरुवार को अचानक आग लग गई। जिसकी सूचना गोमिया स्टेशन मास्टर ने बोकारो थर्मल स्टेशन मास्टर को देते हुए आग पर काबू पाने के लिए दी। बोकारो थर्मल स्टेशन मास्टर शैलेश कुमार डीवीसी प्रबंधन से बात कर ​जानकारी दी। जिसके बाद सीआईएसएफ फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी को मौके पर तैनात कर रखा और आग लगी मालगाड़ी के पहुंचने पर विधिवत पहले लाइन शटडाउन किया गया। उसके बाद सीआईएसएफ के फायर विंग के जवानों ने आग बुझाने की प्रक्रिया शुरू की। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने से बड़ी घटना होने से बच गई। बोकारो थर्मल स्टेशन प्रबंधन बताया कि हमें तो पूर्ण रूप से जानकारी नहीं है। लेकिन यह गाड़ी पतरातू से आ रही थी। गोमिया के स्टेशन मास्टर ने बताया कि 14 नंबर डब्बे में आग लगी हुई है और यहां पर कोई भी व्यवस्था नहीं है, जिससे आग पर काबू पाया जा सके, इसलिए आप गाड़ी को बोकारो थर्मल में रोककर आग बुझाने का कार्य करें। इसके बाद मैंने बोकारो थर्मल डीवीसी प्रबंधन से बात की और उन्होंने सीआईएसएफ के फायर जवानों को आग पर काबू पाने के लिए यहां भेजा और किसी तरह की क्षति के बिना आग पर काबू पा लिया गया। फायर टीम में निरीक्षक फायर जितेंद्र शर्मा, विजिलेंस के अनि राजीव कर्ण, सअनि फायर एके सरकार, बी. मरांडी, एचसी फायर एचपी मांझी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *