चैंबर ने फिल्मफेयर अवॉर्ड विजेता दर्शन जालान को सम्मानित किया

रांची के रहने वाले व प्रख्यात कॉस्ट्यूम डिजाइनर दर्शन जालान ने इस बार फिल्म ‘लापता लेडीज’ के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता। उनके रांची आने पर गुरुवार को चैंबर ने सम्मानित किया। चैंबर भवन में आयोजित इस समारोह में जालान अपने माता-पिता व परिवार के सदस्यों के साथ उपस्थित रहे। अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि यह पूरे झारखंड के लिए गर्व का क्षण है। दर्शन ने कहा कि उनकी सफलता के पीछे परिवार और मित्रों का बड़ा योगदान है। झारखंड चैंबर की फिल्म, कला व संस्कृति उप समिति के चेयरमैन आनंद जालान का महत्वपूर्ण योगदान रहा। डॉ. गोपाल पाठक ने कहा कि कि बच्चों की रुचि के अनुसार करियर निर्माण करने दें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *