महासमुंद| महासमुंद नगर के गुडरुपारा स्थित शासकीय आवास के पास युवाओं और बच्चों के उपयोग के लिए ओपन जिम उपकरण लगाया गया है। उपकरण के आसपास कचरा का ढेर है। घास भी उग आए हैं। आसपास सांप, बिच्छू का डर बना रहता है। इसलिए बच्चे और सुवा इसका उपयोग नहीं कर रहे हैं। सालभर से बिना उपयोग और देखरेख के अभाव के चलते उपकरणों में जंग लग रहे हैं।- शिवम, महासमुंद


