मॉब लिंचिंग: केरल सरकार देगी

भास्कर न्यूज | जांजगीर केरल के पलक्कड़ में सक्ती के एक मजदूर की हत्या के मामले में केरल प्रशासन और राज्य सरकार की ओर से मदद की घोषणा की गई है। मजदूर राम नारायण बघेल को केरल में कुछ लोगों ने बांग्लादेशी समझकर पीट-पीटकर मार डाला था। इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मौत के बाद परिजन ने 25 लाख रुपए मुआवजे की मांग की थी। जब पलक्कड़ िजला प्रशासन से िजला प्रशासन से संपर्क िकया तो उन्होंने 10 लाख तक ही मुआवजा पर कैबिनेट में चर्चा होने की जानकारी दी। इस पर भास्कर ने खबर प्रकाशित की तो दूसरे दिन केरल केबिनेट में इस पर चर्चा हुई और केरल सरकार ने कैबिनेट बैठक में पीड़ित परिवार को 30 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने का फैसला लिया। इसके अलावा उसे छत्तीसगढ़ की राज्य सरकार की ओर से 5 लाख रुपए का अतिरिक्त मुआवजा देने की घोषणा की है। बुधवार सुबह सक्ती जिले के गांव करही में राम नारायण बघेल का अंतिम संस्कार किया गया। बताया गया कि 17 दिसंबर को पलक्कड़ के अट्टापल्लम इलाके में स्थानीय लोगों ने राम नारायण बघेल (31) को बांग्लादेशी समझकर भीड़ ने पिटाई कर दी थी। पुलिस के अनुसार राम नारायण नशे की हालत में थे, लेकिन उनके पास से चोरी का कोई सबूत नहीं मिला। युवक के शरीर का कोई भी हिस्सा बिना चोट के नहीं था। राम नारायण के शरीर पर 80 से अधिक चोटों के निशान पाए गए थे। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण ही उनकी मौत हुई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *