अश्लील वीडियो बना जबरन शारीरिक संबंध बनाए धमका कर 10 लाख मांगे, लंडा हरिके समेत 5 पर केस

भास्कर न्यूज | अमृतसर गांव कोट सिद्धू की एक विवाहित महिला ने गांव के ही युवकों पर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने, जबरन शारीरिक संबंध बनाने और विदेश से धमकियां दिलवाकर 10 लाख रुपए की मांग करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने महिला की शिकायत पर रणजीत सिंह उर्फ मनी, गुरबाज सिंह, गुरबाज सिंह2, जतिंदर सिंह और लखबीर सिंह लंडा हरिके के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता महिला के अनुसार, उसके घर के करीब रहने वाले रणजीत सिंह उर्फ मनी ने धोखे से उसका अश्लील वीडियो बनाया। फिर उसे वायरल करने की धमकी देकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। कुछ दिन बाद आरोपी विदेश चला गया, लेकिन जाने से पहले यह वीडियो आरोपियों गुरबाज सिंह और गुरबाज सिंह (दोनों अलग-अलग) को दे गया। महिला का कहना है कि अगस्त 2025 में इन दोनों आरोपियों ने वीडियो दिखाकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। इसी तरह गांव के जतिंदर सिंह ने भी वही वीडियो दिखाकर उसे धमकाया और संबंध बनाने का दबाव बनाया। शिकायत में कहा गया है कि जब महिला ने आगे संबंध बनाने से साफ इनकार कर दिया, तो 11 सितंबर 2025 को उसके व्हाट्सऐप नंबर पर विदेश नंबर +351925331816 से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को लंडा हरिके गैंगस्टर बताते हुए धमकी दी कि 10 लाख रुपए दे वरना वीडियो वायरल कर देगा। उसे और उसके बच्चों को जान से मार देगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *