अखिलेश यादव ने हरिद्वार में किया गंगा स्नान:महाकुंभ की अव्यवस्था को लेकर उठाते रहे हैं सवाल; कल चाचा की अस्थियां विसर्जित करेंगे

अखिलेश यादव मंगलवार को हरिद्वार पहुंचे। उन्होंने मकर संक्रांति के मौके पर गंगा में डुबकी लगाई। उधर, मकर संक्रांति के पहले अमृत स्नान का मौके पर महाकुंभ में 3.5 करोड़ लोगों ने संगम में डुबकी लगाई। अखिलेश अपने चाचा राजपाल यादव की अस्थियां विसर्जित करने गए हैं। बुधवार को वह गंगा में अस्थियां विसर्जित करेंगे। महाकुंभ के पहले अमृत स्नान पर प्रयागराज में संगम की जगह हरिद्वार में अखिलेश यादव के स्नान करने को राजनीतिक रूप में देखा जा रहा है। दरअसल, अखिलेश यादव लगातार महाकुंभ की अव्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने महाकुंभ के अलग-अलग वीडियो पोस्ट कर सरकार को आड़े हाथों लिया। माना जा रहा है, इसी वजह से उन्होंने प्रयागराज की जगह हरिद्वार में गंगा स्नान किया। हालांकि, अखिलेश के करीबियों का कहना है कि उनके चाचा राजपाल यादव का पिछले दिनों निधन हुआ था। उनका अस्थि विसर्जन का कार्यक्रम पहले से तय था। 9 जनवरी को हुआ था चाचा का निधन
सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई राजपाल यादव का 9 जनवरी की सुबह निधन हो गया था। उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आखिरी सांस ली थी। आज उनके अस्थि विसर्जन के लिए सैफई से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, शिवपाल यादव, धर्मेंद्र यादव, प्रोफेसर रामगोपाल हरिद्वार पहुंचे। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव डॉ. सत्यनारायण सचान ने बताया कि समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और राजेंद्र चौधरी इंडिगो की रेगुलर फ्लाइट से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मंगलवार शाम 4.55 बजे उतरे। उसके बाद हरिद्वार गए। हरिद्वार में कुछ लोग हयात और कुछ पीलीभीत हाउस में रुके हैं। उन्होंने बताया कि कल अस्थि विसर्जन का कार्यक्रम नमामि गंगे घाट पर सुबह 10.30 बजे किया जाएगा। जिसमें सभी लोग और कई सपा कार्यकर्ता शिरकत करेंगे। इसके बाद अखिलेश यादव और सपा के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता शाम 4.35 बजे हवाई मार्ग से लौट जाएंगे। अखिलेश यादव ने X पर SSP ऑफिस से लेकर पांटून पुल तक पर सवाल उठाए हैं। महाकुंभ को कुप्रबंध का कुंभ बोल रहे हैं। अखिलेश यादव के 2 ट्वीट… जानिए अखिलेश यादव ने क्या लिखा था… डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने पलटवार किया था 2013 में आजम ने की थी दुर्दशा
अखिलेश के बयानों पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा था कि जनवरी, 2013 में प्रयागराज में कुंभ मेले का आयोजन हुआ था। उस कुंभ मेले की व्यवस्था अखिलेश यादव ने अपने चाचा आजम खान को सौंपी थी। कुंभ मेले की इतनी दुर्दशा आज तक के इतिहास में कभी नहीं हुई थी। आने वाले तीर्थ यात्रियों को दुर्घटनाओं तक का शिकार होना पड़ा था। 2025 का कुंभ मेला हमारे लिए बहुत बड़ा आयोजन है। सरकार सारी व्यवस्थाएं कर रही है। ———————- यह खबर भी पढ़ें अखिलेश यादव के चाचा का निधन, सैफई में सांसद डिंपल ने दी श्रद्धांजलि, राजपाल यादव ने मेदांता में ली आखिरी सांस सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चाचा राजपाल यादव का 73 साल की उम्र में निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार थे। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। गुरुवार तड़के 4 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। यहां पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *