ग्राम रनई में अनन्या पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा

भास्कर न्यूज | बैकुंठपुर कोरिया जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर स्थित ग्राम रनई में अनन्या पेट्रोल पंप के सामने बाइक का संतुलन बिगड़ने से उस पर पीछे बैठा युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान पटना सीएचसी में उसकी मौत हो गई। ग्राम कोयलारी निवासी विद्या सागर कुजूर 21 दिसंबर की दोपहर अपने साथी राहुल पनिका के साथ बाइक पर सवार होकर बैकुंठपुर से अंबिकापुर की ओर जा रहा था। बाइक राहुल पनिका चला रहा था। चश्मदीदों के अनुसार, बाइक काफी तेज गति में थी। तभी अचानक सामने एक मोपेड आ गई, जिसे बचाने के लिए चालक राहुल ने अचानक जोर से ब्रेक लगा दिया। अचानक ब्रेक लगने के कारण बाइक का संतुलन बिगड़ गया और पीछे बैठा विद्या सागर उछलकर सड़क पर जा गिरा। हादसे में उसे सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। घटना की जानकारी मिलते ही उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटना ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *