यूनाइटेड क्वीन वेलफेयर सोसायटी ने नए साल में होने वाले इवेंट्स को लेकर की विचार-चर्चा

भास्कर न्यूज | जालंधर यूनाइटेड क्वीन वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों की ओर से नए साल में किए जाने वाले आयोजनों के संबंध में बैठक की गई। इसमें संस्था के सदस्यों ने इवेंट्स के बारे में अलग-अलग विषयों पर चर्चा की।क्लब का उद्देश्य है की अधिक से अधिक लोगों को आत्मनिर्भर बनाया जाए और तीज त्योहार उन लोगों के साथ मनाए जाएं, जो कहीं न कहीं कमजोर वर्ग से संबंध रखते हैं। प्रेसिडेंट आस्था अबरोल ने सभी सदस्यों का धन्यवाद करते हुए कहा कि आने वाले वर्ष में भी हम सब मिलकर अधिक से अधिक मानवता की सेवा करेंगे। समाज सेविका प्रवीण अबरोल ने भी कहा कि हमें इस बात का गर्व है कि हमारे सभी सदस्य समाज के हित के लिए तन, मन, धन से सेवा करना चाहते हैं। इस अवसर पर क्लब के सभी सदस्य मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *