ग्वालियर गौरव दिवस पर कैलाश खेर के कॉन्सर्ट में हंगामा:बेकाबू भीड़ ने फांदे बैरिकेड्स, सिंगर बोले- आप जानवर-गीरी कर रहे हैं…

ग्वालियर में बॉलीवुड नाइट के दौरान मशहूर गायक कैलाश खेर के कार्यक्रम में उस वक्त हंगामा मच गया, जब मौजूद भीड़ बेकाबू हो गई। गानों के दौरान लोग बैरिकेड्स फांदकर मंच की ओर बढ़ने लगे। कुछ लोग स्टेज तक पहुंचने की कोशिश करते नजर आए, जिसके बाद कैलाश खेर को अपना गाना बीच में ही रोकना पड़ा। मंच से माइक पर नाराजगी जताते हुए कैलाश खेर ने कहा, “हमारे इक्विपमेंट के निकट नहीं आएं, अगर आए तो हम शो बंद कर देंगे। हमने आपकी प्रशंसा की और आप जानवरगीरी कर रहे हैं। ” इसके बाद पुलिस को सक्रिय होना पड़ा और हालात को काबू में किया गया। हालात संभालने पुलिस से की अपील
जब स्थिति और बिगड़ने लगी तो कैलाश खेर ने मंच से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से पास आकर व्यवस्था संभालने का अनुरोध भी किया। हालांकि, मौके पर सुरक्षाकर्मी मौजूद थे, लेकिन सिंगर से मिलने और गानों पर नाचने के उत्साह में भीड़ नियंत्रण से बाहर हो गई थी। कुछ देर की मशक्कत के बाद पुलिस ने भीड़ को पीछे हटाया। देखिए तस्वीरें ग्वालियर गौरव दिवस पर कर रहे थे परफॉर्म
कैलाश खेर 25 दिसंबर को तबला दिवस और ग्वालियर गौरव दिवस के अवसर पर ग्वालियर के मेला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति दे रहे थे। यह आयोजन शाम 7 बजे शुरू हुआ था। व्यापार मेले के शुभारंभ अवसर पर उन्होंने अपने मशहूर गीत “जाना जोगी दे नाल वे” से मंच पर एंट्री ली। इस कार्यक्रम को संस्कृति विभाग की स्वीकृति प्राप्त थी। कार्यक्रम में लोकप्रिय गीतों से बांधा समां
कार्यक्रम के दौरान कैलाश खेर ने “बम-बम-बम लहरी”, “तेरी दीवानी”, “यूं ही चला चल राही” और “अल्लाह के बंदे” जैसे अपने चर्चित गीतों की प्रस्तुति दी। उनकी गायकी ने युवाओं समेत सभी आयु वर्ग के संगीत प्रेमियों को खूब आकर्षित किया, लेकिन भीड़ के बेकाबू होने से कार्यक्रम कुछ देर के लिए बाधित हो गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *