मुंबई में कार ने महिला-पुरुष को टक्कर मारी, Video:कई फीट दूर जाकर गिरे दोनों, एक की मौत और दूसरा गंभीर

महाराष्ट्र के मुंबई में एक बार फिर तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। नवी मुंबई के तलोजा एमआईडीसी इलाके में मंगलवार सुबह 9.46 बजे कार ने महिला-पुरुष को टक्कर मार दी। इस घटना में एक घायल की मौत हुई और दूसरे की हालत गंभीर है। वहीं, टक्कर की घटना वहां लगे CCTV में रिकॉर्ड हुई। इसका 25 सेकेंड का वीडियो सामने आया है। इसमें नजर आ रहा है कि एक महिला मोबाइल फोन पर बात करती चली जा रही है। जैसे ही वो थोड़ा आगे बढ़ती है, तभी उसके पास से एक युवक क्रॉस करता दिखता है। इसी दौरान तेज रफ्तार कार महिला-पुरुष को टक्कर मार देती है। हादसा इतना खतरनाक होता है कि महिला और पुरुष कई फीट दूर जाकर गिरते हैं। कार आगे जाकर दूसरी कार में टकराकर रुक जाती है। पुलिस के मुताबिक कार ड्राइवर का गाड़ी से कंट्रोल छूटने के कारण हादसा हुआ। एक की मौत हुई है, दूसरे का अस्पताल में इलाज जारी है। 3 तस्वीरों में पूरा हादसा… 12 जनवरी: नासिक में 6 लोगों की मौत हुई थी नासिक में 12 जनवरी की शाम करीब 7 बजे पिकअप गाड़ी लोहे की रॉड से भरी आयशर गाड़ी से टकरा गई थी। इस घटना में पिकअप सवार 6 लोगों की मौत हो गई थी। 5 लोग घायल हुए थे। हादसा नासिक-मुंबई हाईवे पर हुआ। पिकअप में 16 लोग सवार थे। ये सभी निफाड़ में आयोजित धार्मिक आयोजन से शामिल होकर सिडको लौट रहे थे। पूरी खबर पढ़ें… देश में 5 साल में सड़क हादसों में 7.77 लाख मौतें, महाराष्ट्र में 66 हजार ………………………………. महाराष्ट्र में एक्सीडेंट से जुड़ी खबरें… मुंबई में 4 साल के बच्चे को SUV ने रौंदा: सड़क किनारे खेल रहा था; फैमिली फुटपाथ पर रहती थी, आरोपी युवक गिरफ्तार 22 दिसंबर 2024 को मुंबई में क्रेटा गाड़ी चला रहे 19 साल के युवक ने 4 साल के बच्चे को रौंद दिया था। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने बताया था घटना के दौरान बच्चा सड़क पर खेल रहा था। बच्चे का परिवार वडाला इलाके में अंबेडकर कॉलेज के पास फुटपाथ पर रहता है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *