सरगुजा में सहकारी समिति प्रबंधक ने फांसी लगाई:देर रात धान खरीदी केंद्र से लौटे थे समिति प्रबंधक, तनाव में लगा ली फांसी

सरगुजा जिले के केरजू धान खरीदी केंद्र के समिति प्रबंधक दिनेश गुप्ता ने देर रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। देर रात वे सहकारी समिति से वापस घर लौटे थे। सुबह उनका शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला। मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामला सीतापुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, केरजू धान खरीदी केंद्र के प्रभारी व समिति प्रबंधक दिनेश गुप्ता (47 वर्ष) गुरुवार की शाम सहकारी समिति से घर लौटे थे। किसी का फोन आने पर वे रात को फिर से समिति गए और देर रात करीब 1 से डेढ़ बजे के बीच घर लौटे। वे मानसिक रूप से विचलित थे और देर रात अपने घर में फांसी लगा ली। सुबह फांसी पर झूलता मिला शव, हड़कंप
सुबह करीब पांच बजे दिनेश गुप्ता का शव परिजनों ने फांसी पर झूलता देखा। परिजनों ने उन्हें फांसी के फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना सीतापुर पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पंचनामा पश्चात पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के अनुसार दिनेश गुप्ता देर रात समिति से लौटे थे। आशंका है कि उन्होंने देर रात 2 बजे के बाद फांसी लगाई है। पुलिस को घटनास्थल से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। घर में उनकी पत्नी एवं 27 साल का बेटा था, जो घटना के संबंध में ज्यादा कुछ नहीं बता सके हैं। लोन को लेकर विवाद, जांच में जुटी पुलिस
बताया गया है कि धान खरीदी के नए नियम एवं किसानों से खरीदी को लेकर दिनेश गुप्ता तनाव में थे। एक किसान के लोन अमाउंट को लेकर विवाद की स्थिति बनी थी। किसान ने जितना केसीसी लोन लिया था, उससे अधिक रकम उसके लोन अकाउंट में दिख रहा था। सीतापुर थाना प्रभारी अखिलेश सिंह ने बताया कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। उनके जुड़े लोगों का बयान लिया जाएगा, जिसके बाद आत्महत्या के कारणों का पता चल सकेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *