उत्तर रेलवे ने रद्द की गई चार प्रमुख ट्रेनों को किया बहाल

घने कोहरे और प्रतिकूल मौसम के चलते रद्द की गई ट्रेनों से परेशान रेल यात्रियों के लिए उत्तर रेलवे ने बड़ी राहत दी है। यात्री सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए रेलवे प्रशासन ने कुछ प्रमुख पैसेंजर ट्रेनों का संचालन नए साल से दोबारा शुरू करने का फैसला लिया है। इस निर्णय से दैनिक यात्रियों, व्यापारियों और नौकरीपेशा लोगों को विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है। उत्तर रेलवे फिरोजपुर के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक परमदीप सिंह सैनी ने बताया कि बहाल की जा रही सभी ट्रेनें अपने पुराने निर्धारित समय और रूट के अनुसार ही संचालित होंगी। रेलवे के अनुसार ट्रेन नंबर 74939 जालंधर सिटी से फिरोजपुर छावनी के बीच 1 जनवरी से चलेगी, जबकि ट्रेन नंबर 74932 फिरोजपुर कैंटोनमेंट से जालंधर सिटी के लिए 2 जनवरी से बहाल की जाएगी। इसके अलावा ट्रेन नंबर 74651 अमृतसर से डेरा बाबा नानक तथा ट्रेन नंबर 74652 डेरा बाबा नानक से वेरका के बीच 1 जनवरी से दोबारा शुरू होंगी। रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की समय-सारिणी और स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। उत्तर रेलवे के इस फैसले से क्षेत्र में रेल यातायात को पटरी पर लाने में मदद मिलेगी और कोहरे के कारण उत्पन्न होने वाली समस्याओं से यात्रियों को काफी हद तक राहत मिलेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *