खरगोन नगर गौरव दिवस का हुआ आगाज:गंगा की तर्ज पर हुई कुंदा की आरती, रंगारंग आतिशबाजी के साथ हुआ लेजर शो

खरगोन में नगर गौरव दिवस का आयोजन भव्य रूप से शुरू हुआ। मंगलवार को नवग्रह पूजन से कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसमें विधायक बालकृष्ण पाटीदार ने अगुआई की। नवग्रह मंदिर से किला क्षेत्र तक पूजा यात्रा निकाली गई, जहां ध्वजारोहण किया गया। शाम 7 बजे कुंदा नदी के किनारे विशेष पूजन और दीपदान का आयोजन किया गया। पंडित राजेंद्र परसाई के नेतृत्व में पंडितों ने स्वास्तिक वाचन किया। गंगा आरती की तर्ज पर जनप्रतिनिधियों ने कुंदा नदी की भव्य महाआरती की। इसके बाद नदी के दोनों घाटों पर आधे घंटे तक लेजर शो के साथ रंगारंग आतिशबाजी का आयोजन किया गया। संत सियाराम बाबा को दी गई श्रद्धांजलि
कार्यक्रम में नपाध्यक्ष छाया जोशी, उपाध्यक्ष भोलू कर्मा, कलेक्टर कर्मवीर शर्मा, एसपी धर्मराज मीणा सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। समारोह की शुरुआत में निमाड़ के संत सियाराम बाबा को श्रद्धांजलि दी गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नृत्य और महामृत्युंजय आधारित प्रस्तुतियां हुईं। चल समारोह निकाला गया
दोपहर में श्रीराम धर्मशाला से गणेश मंदिर तक भव्य चल समारोह निकाला गया, जो शाम को कुंदा घाट पहुंचा। मातृशक्ति के लिए विशेष हल्दी कुमकुम कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। आगामी 15 जनवरी को नगर गौरव दिवस के दूसरे दिन शाम 7 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, जिसमें नगर की उत्कृष्ट प्रतिभाओं और समाजसेवियों को सम्मानित किया जाएगा। तस्वीरों में देखिए आयोजन की झलकियां…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *