प्रयागराज का माहौल बिगाड़ने वाले पर दर्ज हुआ मुकदमा:आजमगढ़ के रहने वाले युवक ने सऊदी अरब से किया पोस्ट, एसपी ग्रामीण बोले निरस्त होगा पासपोर्ट

आजमगढ़ जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक राकेश यादव आजमगढ़िया ने प्रयागराज कुंभ में ठंड लगने से 11 श्रद्धालुओं की हार्ट अटैक से मौत की झूठी सूचना को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर पोस्ट किए गए इस मामले को लेकर प्रयागराज से लेकर आजमगढ़ तक खड़मंडल मचा हुआ है। देर रात जिले के एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने आरोपी राकेश यादव आजमगढ़िया के विरुद्ध फूलपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किए जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फूलपुर का रहने वाला है जबकि वर्तमान समय में सऊदी अरब में है। ऐसे में आरोपी के पासपोर्ट के निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी राकेश यादव ने 11 लोगों की मौत की फर्जी सूचना सोशल मीडिया पर प्रसारित की है जिससे की माहौल खराब हो रहा था। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है पोस्ट प्रयागराज के कुंभ में 11 श्रद्धालुओं की हार्ट अटैक से मौत की फर्जी पोस्ट करने वाले आरोपी राकेश यादव की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट में आरोपी ने यह भी लिखा कि आपातकालीन आईसीयू कैंप मरीजों से खचाखच भरे हुए हैं। आरोपी द्वारा किए गए इस पोस्ट से माहौल खराब होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है। सोशल मीडिया पर लगातार यूपी पुलिस, आजमगढ़ पुलिस और प्रयागराज पुलिस के ट्विटर हैंडल पर आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की जा रही है। वही मामले का संज्ञान आने के बाद आजमगढ़ जिले की पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई और इस मामले में देर रात मुकदमा दर्ज कर पासपोर्ट निरस्तीकरण की प्रक्रिया में जुट गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *