लखनऊ में कार-स्कूटी वाले गमले चुरा ले गए, FIR होगी:30 जवान तैनात किए, योगी ने चेताया था…फिर भी नहीं माने लोग

लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल से कार और स्कूटी सवार गमले चुरा ले गए। अब इनके खिलाफ FIR दर्ज की जाएगी। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने गमलों की सुरक्षा के लिए 30 कर्मचारी तैनात कर दिए हैं। लखनऊ विकास प्राधिकरण गमलों को हटवा भी रहा है। दरअसल, गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया। इस मौके पर प्रेरणा स्थल और उसके आसपास के इलाके को फूलों से सजाया गया। पीएम के जाने के कुछ घंटे बाद ही लोगों ने सजावट में लगे गमले चोरी कर लिए। मौके पर पुलिसवाले भी मौजूद थे, लेकिन उन्होंने किसी को रोका नहीं और मुस्कुराते हुए खड़े नजर आए। एक गमले की कीमत करीब 100 रुपए बताई जा रही है। 1 महीने पहले सीएम योगी ने G-20 के बाद चोरी हुए गमलों को लेकर लोगों को चेताया था। कहा था- लोग मर्सिडीज से गमले उठाकर ले गए थे, ऐसी हरकत न करें। गमला चोरी की 5 तस्वीरें- आगे बढ़ने से पहले पोल में हिस्सा लेकर राय दें- गमला चोरी में अब तक क्या हुआ? ‌वीडियो कौन से सामने आए? हर अपडेट नीचे पढ़ सकते हैं…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *